फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्मार्ट फोन से हो रहा रजिस्ट्रेशन, मेडिकल हिस्ट्री देखने के लिए डॉक्टरों के पास कंप्यूटर नहीं

विज्ञापन
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय। संवाद
विज्ञापन
चकिया/ शिकारगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में इलाज कराने आए मरीजों को स्मार्ट फोन से आभा एप से पंजीयन कराया जा रहा है। लेकिन जब मरीज डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं तो डॉक्टरों के पास कंप्यूटर ही नहीं है जिससे वे मरीज की मेडिकल हिस्ट्री देख सकें। बिना मेडिकल हिस्ट्री देखे इलाज हो रहा है। आभा एप में पंजीकरण का उद्देश्य ही यही है कि मरीज का पूरी मेडिकल हिस्ट्री चिकित्सक के सामने हो। ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके।
विज्ञापन

आभा एप के जरिए मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस एप के जरिए और मरीजों की केस हिस्ट्री भी फीड की जाती है। इसमें मरीज के रजिस्ट्रेशन से लेकर उसकी पैथोलॉजिकल जांच की रिपोर्ट उसे दी जाने वाली दवाइयां का डाटा भी होता है। इसके जरिए चिकित्सालय में आने वाले पुराने मरीजों के साथ ही नए उन मरीजों का सफलता पूर्वक इलाज हो सकेगा। आभा एप से रजिस्ट्रेशन करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन अब भी एक तिहाई मरीज ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराते हैं। स्मार्ट फोन से वंचित एक तिहाई मरीज इससे वंचित हैं, क्यों कि वह ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं और गरीब तबके के हैं। डॉक्टर के पास स्वयं का कंप्यूटर नहीं है जिससे वह सीधे मरीज की मेडिकल हिस्ट्री जान सकें। सीएमएस डॉ. आर बी सिंह ने बताया कि आभा एप के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए चिकित्सालय में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें