फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 17 दिन में 1.25 करोड़ बकाया बिल की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल की वसूली के लिए विद्युत निगम सख्त हो गया है। 17 दिन में अभियान चलाकर बिजली चोरी के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, 700 घरों की बिजली काटी गई और 144 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ लिए गए। इस दौरान 1.25 करोड़ रुपये बकाया बिल की वसूली की गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम 15 दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना के तहत चंधासी उपकेंद्र के नौ फीडरों से गांवों में कैंप लगाकर बकाया बिल की वसूली कर रहा है। इसके तहत बकाया बिल जमा करने वालों को सरचार्ज में छूट दी जा रही है। वहीं, बिल जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान बिजली चोरी के मामले पकड़े जाने पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, 144 उपभोक्ताओं के मीटर भी उखाड़ लिए गए। 1572 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत समाधान कराया। इसके अलावा 1.25 लाख रुपये बकाया बिल जमा कराया गया। इसके अलावा लगभग 700 सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कष्यप ने बताया कि बिल जमा नहीं करने और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें