फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से चुराए सामान बरामद, दो दबोचे गए

Mon, 19 Sep 2016 01:17 AM IST
chandauli
विज्ञापन
चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों - फोटो : chandauli
विज्ञापन
हावड़ा से दिल्ली, जयपुर और देहरादून रूट पर आरक्षण कराकर  सफर में यात्रियों के सामान चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी के जवानों ने जांच के दौरान शनिवार की शाम गहमर रेलवे स्टेेशन से धर दबोचा। तलाशी लिये जाने पर पुलिस को इनके कब्जे से चोरी के मोबाइल, जेवरात, नशीला पाउडर समेत नगदी बरामद हुआ। कार्यवाही करते हुए रविवार को सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की तलाश में जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय व  चौकी प्रभारी अतुल कुमार मय हमराही शनिवार की शाम गहमर रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर संदिग्धावस्था में दो लोग बैठे दिखाई दिये। शक होने पर पुलिस टीम जैसे ही इनके ओर बढ़ी की दोनों लोग वहां से भागने लगे। जिस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। जमा तलाशी लिये जाने पर इनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल, एक  पीली धातु का झुमका, चेन, हार व मंगलसूत्र पेन्डेन्ट एवं 120 ग्राम नशीला पाउडर समेत 16400 रुपये बरामद हुए। कोतवाली लाकर पूछताछ किये जाने पर इनकी पहचान राजेश कुमार पुत्र राम छबीला निवासी नदाब थाना मुस्सफिर जिला बक्सर बिहार व अनिल साव पुत्र शंकर साव निवासी सुल्तानपुर थाना दानापुर जिला पटना बिहार के तौर पर हुई।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें पंजीकृत है। बताया कि इनके निशाने पर ज्यादातर महिलाएं ही रहती थी। मौका मिलते ही पर्स व चेन लूटकर फरार हो जाते थे।ना क्षेत्र के भतीजा रोड बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर रविवार को दोपहर एक बजे सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो लोग ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि डिलिया गांव निवासी जयप्रकाश चौहान और  राजकुमार चौहान बाइक से कहीं जा रहे थे। सड़क पार करने के लिए वह जैसे ही मुड़े थे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही गांव के सैकड़ों पुरुष एवं  महिलाओं ने इकट्ठा होकर हाइवे पर जाम लगा दिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर  पहुँच कर जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर करीब तीन बजे जाम समाप्त कराया। सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा सहित जिले के कई थाने  की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें