फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बीएलओ पर एफआईआर दर्ज

Mon, 19 Sep 2016 01:11 AM IST
chandauli
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का निरीक्षण करते सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा ने सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज मे लगे विशेष पुनरीक्षण शिविर में अनुपस्थित छह बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में 15 सितंबर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन व नाम काटने की कार्रवाई पूर्ण दी जाएगी। इसी के तहत रविवार को जनपद में अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए थे। पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए तहसीलदार सदर व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चन्द्रा सर्वप्रथम मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां बीएलओ उपस्थित मिले।

जबकि नेशनल इंटर कालेज में  छह बीएलओ गैरहाजिर रहे।  पूछताछ में मालूम चला कि उक्त सभी बीएलओ शिविर में आए जरूर थे, लेकिन निर्धारित समय से पूर्व ही कैम्प छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें