फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 4.5 रेक में हुआ 13881 टन का माल लदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल माल ढुलाई बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मंडल में सर्वाधिक माल लदान का रिकार्ड बना। आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 4.5 रेक में 13881 टन का माल लदान किया गया। इससे 1.4 करोड़ रुपये राज्य की आय हुई।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे माल ढुलाई को तेज कर दिया है। मंडल में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। इसके तहत संभावित पार्सल एवं माल परिवहन ग्राहकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्हें रेलवे से पार्सल एवं माल परिवहन सेवा एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए नए ग्राहक बनाकर रेल राजस्व में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार,वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन की देख-रेख में रविवार को मंडल के विभिन्न रेक प्वाइंट से चार रेक तथा एक मिनी रेक में कुल 13,881 टन माल का लदान किया गया। यह मंडल में एक दिन में किया गया सबसे अधिक माल लदान है। माल लदान से लगभग 1.60 करोड़ की आय हुई। मंडल में एक दिन में माल लदान से यह सर्वाधिक आय है। इस उपलब्धि पर डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, मंडल परिचालन प्रबंधक रेहान रजा रिजवी, मंडल परिचालन प्रबंधक संदीप कुमार सहित वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के विभिन्न निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें