फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में तालाब में डूबने से बालक की मौत

Tue, 29 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धपरी गांव में रविवार की शाम से लापता चार वर्षीय बालक का शव सोमवार की सुबह गांव के ही गड्ढे में उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे ग्रामीण बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


धपरी गांव निवासी जवाहिर बिंद का पुत्र गोलू (चार) रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव के बच्चों ने गड्ढे में किसी बच्चे का पैर देखा तो शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान गोलू के रूप में हुई। गोलू के चेहरे पर चोट के निशान थे और रक्तस्राव हो रहा था। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया।

सूचना पाकर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि गोलू अपने पिता की दूसरी संतान है। पिता खेती मजदूरी कर पेट पालते हैं।  गोलू की मौत के बाद माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। जवाहिर बिंद ने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया लेकिन उसने शव देख कर हत्या की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन


इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने हत्या से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी है। बालक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। मासूम की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें