सिटी ब्लाॅक क्षेत्र के इंदी पर्वतपुर स्थित ढेरवरिया महावीर मंदिर परिसर में नारायण सेवा समिति की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का बृहस्पतिवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज ने श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान और गुरु महिमा का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान ही जीव को भवबंधन से मुक्त कर परमात्मा से मिलाने का मार्ग है। महाराज ने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण और ईश्वर की प्राप्ति है, जो सत्संग, भक्ति और सद्गुरु की शरण से संभव है।
इस दौरान मनीष पांडेय, पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र शुक्ल बंशी शुक्ल, मुरली दुबे, भूसुंडी दुबे, कमलेश, राजू, राकेश दुबे, पूर्व प्रधान संतेश्वर दुबे मौजूद रहे।