फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों में बंटे राशन कार्ड

Sun, 08 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पूर्ति विभाग की ओर से कार्डधारकों में डिजिटल राशन कार्ड का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत अंत्योदय कार्डधारकों से हुई। राशन कार्ड के कंप्युटरीकृत होने के बाद शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर सात सुभाष नगर व वार्ड नंबर दो शास्त्रीनगर में पूर्ति निरीक्षक रामजी मिश्रा ने गरीबों को डिजिटल अंत्योदय कार्ड दिया। जिस पर परिवार के मुखिया की फोटो, बैंक खाता व आधार कार्ड समेत अन्य जानकारी दर्ज है।


गौरतलब है कि जिला पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों के नवीनीकरण व कंप्युटरीकरण की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही थी। अब डिजिटल राशन कार्ड उपभोक्ताओं में बंटने को तैयार हैं।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत शुक्रवार को जिला मुख्यालय से हो चुकी है। जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने वार्ड नंबर दो तथा वार्ड नंबर सात स्थित कोटे की दुकानों पर पहुंचकर दुकान से संबद्ध उपभोक्ताओं के बीच डिजिटल अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किया।

इस दौरान नया राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए कार्डधारकों की भीड़ लगी रही। डिजिटल राशन कार्ड को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। डिजिटल राशन कार्ड पर परिवार के सदस्यों की जानकारी के साथ ही बैंक, आधार कार्ड, मोबाइल व मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी अंकित है।
विज्ञापन


अनुभाग प्रभारी श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि जल्द ही अन्य लोगों को जल्द राशन कार्ड दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता आनलाइन सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इस मौके पर सभासद उपेंद्र तिवारी, सभासद विजय जायसवाल, बृजेश दुबे, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें