फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई को निलंबित करने का निर्देश

Sun, 08 Feb 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त वाराणसी आरएन श्रीवास्तव एवं वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी एसके भगत शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे और वहां की कार्य पद्धति देखी।
विज्ञापन


इस क्रम में डीआईजी ने बबुरी थाने के लठौरा गांव में नाली विवाद के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना में हीलाहवाली बरतने पर एसआई गुप्तेश्वर चौबे को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने थाने का फोन नंबर पुलिस वालों पूछा तो कोई नहीं बता सका।
इस दौरान एक तरफ जहां आयुक्त ने समाधान दिवस पर आने वाले मामलों को थाने के कंप्यूटर में दर्ज करने को कहा वहीं जो मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उन मामलों में एसडीएम को बिना विश्वास में लिए किसी प्रकार हस्तक्षेप न करने को कहा।
विज्ञापन

बबुरी संवाददाता के अनुसार मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने थाने पर आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने राजस्व अधिकारियाें से कहा कि लंबित पड़े मामलों एवं समाधान दिवस पर आने वाले आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंडलायुक्त ने कानूनगो के गैरहाजिर रहने पर राजस्व अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया।

साथ ही तहसील दिवस एवं थाना दिवस पर आने वाले महिला ग्राम प्रधान पतियों को लताड़ लगाई।  इस दौरान बबुरी थाने पर शिकायत कर्ताओं द्वारा बारह शिकायतें दर्ज कराई गई।

जिसमें से दो शिकायतों का निस्तारण मंडलायुक्त और डीआईजी ने तत्काल किया। डीआईजी ने थाने में कंप्यूटर आपरेटर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। डीआईजी ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जब थाने का टेलीफोन नंबर पूछा तो कोई भी पुलिसकर्मी नंबर नहीं बता सका।
विज्ञापन



वहीं आलाधिकारियों ने बिजली  चोरी करने वालों की शिकायत मिलने पर पुलिस को कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें