फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीडीडीयू नगर के मंदिर के पास मिले दुर्लभ प्रजाति के सांप, अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की है प्रजाति

Sun, 22 Oct 2023 02:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू नगर के शाहकुटी स्थित मंदिर के पास अलग-अलग स्थानों शनिवार को दो सर्प मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सर्प को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
मंदिर के पास मिले दुर्लभ प्रजाति के सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर के शाहकुटी स्थित मंदिर के पास अलग-अलग स्थानों शनिवार को दो सर्प मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सर्प को अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार ये सांप भारतीय क्षेत्र के लिए दुर्लभ प्रजाति के हैं। ये अधिकतर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पाए जाते हैं।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह लोग शाहकुटी स्थित मंदिर पर दर्शन पूजन करने पहुंचे। इसी बीच लोगों ने देखा कि एक टोकरी में काले रंग का सर्प है। इस बीच थोड़ी ही दूरी पर पड़े एक झोले में हलचल हुई। देखा गया तो उसमें से लाल रंग का एक सर्प मिला। इससे मंदिर और आस पास के इलाके में खलबली मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम दोनों सर्प अपने साथ ले गई । डिप्टी वन रेंजर मुगलसराय रविन्द्र सोनकर के बताया कि एक सर्प ब्लैक कोबरा है जबकि दूसरा रेड सैंड बो है। दोनों ही सर्प दुर्लभ प्रजाति के हैं। ये अधिकतर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें