फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मैच के अंतिम क्षण में गोल दागकर रामनगर ने डिग्घी को 1-0 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। नैनागढ़ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से डिग्घी गांव में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को मैच के अंतिम क्षण में गोल दागकर रामनगर ने डिग्घी को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि किसान नेता केदार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की। डिग्घी गांव में चल रहे जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को रामनगर स्पोर्टिंग क्लब और डिग्घी स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें हाॅफ टाइम तक दोनों टीम जोर आजमाइश करती रहीं, लेकिन गोल दागने में सफलता नहीं मिली। हाॅफ टाइम के बाद अंतिम दौर में रामनगर की टीम ने एक गोल दागकर मैच पर कब्जा कर लिया। इस दौरान फैज अहमद, शुभम, शिवा, फैजान, अयान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें