चहनिया। बैराठ में चल रहे 10 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रामगढ़ और रईयां की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ भाजपा नेता अखिलेश अग्रहरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। फाइनल मैच में अंतिम समय में रामगढ़ की टीम निर्णायक गोल करके 4-3 से विजयी रही।
मुख्य अतिथि अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के खेल का आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस दौरान दिनेश सोनकर, राजेंद्र गिरि, माया देवी, विजयराज पांडेय, अवधेश प्रधान, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।