फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन परंपराओं के चलते भारत रहा विश्वगुरु : अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। आदर्श युवक कीर्तन समिति की ओर से सोमवार को महारानी गांव में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सनातन परंपरा के चलते भारत विश्व गुरु रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल ने सनातन संस्कृति को हजार वर्षों के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें सिर उठाने का प्रयास कर रही हैं, उन्हें हमारी सरकार कुचलने का काम कर रही है। देश व सनातन विरोधी कभी भी आपके हितैषी नहीं हो सकते हैं। इसलिए आज युवाओं को जागने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे प्रयास करें कि गांव में बड़े-बुजुर्गों की चलाई गई परंपरा कभी खत्म न हो। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़े-बुजुर्गों की परंपरा का निर्वहन आजीवन करने का संकल्प लें। इससे पहले अनिल राजभर को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। पिछड़ा आयोग के सदस्य शिव मंगल बियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें