फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरएसएस के स्थापना दिवस को लेकर निकाली गई रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनबरसा टांडा कला बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई। जिसकी अगुवाई ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघ संचालक शिवपूजन तिवारी, उद्घोधन अंकित, परिचय सुमन एवं रोहित ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आरएसएस देश की सेवा और चरित्र निर्माण के लिए समर्पित है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में स्वयंसेवक के रूप में आगे आने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी, भाजपा युवा अध्यक्ष आशीष रघुवंशी, अमित पांडेय, इंद्रसेन तिवारी, अतुल सिंह रघुवंशी, संकट राजभर, चंदन जायसवाल, पीयूष जायसवाल आदि लोग रहे। बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति, मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह आदि सुरक्षा के दृष्टि से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें