फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव थे कंप्यूटर क्रांति के नायक

Sun, 21 Aug 2016 01:39 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
राजीव गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने काली महाल स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस दौरान राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का नायक बताया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने बीसवीं सदी में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी थी। उसका असर आज दिख रहा है। आज बच्चे बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन आ गया है। कंप्यूटर क्रांति ने देश को दुनिया से जोड़ा है तथा लाखों लोगों को रोजगार दिया है। देश में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कर और पंचायती राज की व्यवस्था कर उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया। सभी को शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा के लिए काम किया। वे नौजवानों के सच्चे हितैषी थे और मतदान के लिए आयु 18 वर्ष घोषित कर युवाओं को देश की राजनीति से जोड़ा। इस मौके पर रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें