फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजधानी ट्रेनें पांच घंटे तक लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में अभी सुधार नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को एक्सप्रेस और मेल ही नहीं, राजधानी ट्रेनें भी पांच घंटे तक देरी से आईं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे तक डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह नीलांचल एक्सप्रेस और फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे लेट रही।
आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। दूसरी तरफ अप की ओर जाने वाली अगरतल्ला फिरोजपुर कैंट त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस एक घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस आधा घंटे, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें