फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदरी-देवदरी : जलप्रपात परिसर में नहाने की मनाही, शराब पिए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजदरी। मानसून में वनांचल की वादियों का मौसम सुहाना होते ही पर्यटक राजदरी और देवदरी जल प्रपातों की ओर रुख करने लगे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कुछ कड़े निर्देश जारी किए हैं। अगर उन्होंने लापरवाही की और नियम तोड़ा तो उन्हें भारी पड़ सकता है। एडिशनल एसपी नक्सली दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि राजदरी-देवदरी जल प्रपात पर पहुंचने वाले पर्यटकों को पानी में उतरकर नहाने की अनुमति नहीं है। स्नान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई भी पानी में उतरकर स्नान करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीने वालों की भी चेकिंग होगी। कोई भी व्यक्ति शराब या नशीला पदार्थ लेकर जल प्रपात के परिसर में नहीं जाएगा। मुख्य गेट पर ही चेकिंग की जाएगी उसके बाद भी उसे अंदर प्रवेश दिया जाएगा। राजदरी जलप्रपात परिसर में शांति व्यवस्था और संयम बना रहे। राजदरी जलप्रपात परिसर में चकिया और नौगढ़ थाने के पुलिस कर्मियों की शेड्यूल तय कर ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे जल प्रपात की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घाट सके। वही परिसर में वर्दी के अलावा सादे बेस में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मी पर्यटकों पर नजर रखते हुए भ्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा डायल 112 की पीआरबी वहां भी लगातार जंगली इलाके सहित जल प्रपातों पर पहुंचकर भ्रमण करती रहेगी। इससे घटना, दुर्घटना होने की आशंका कम होगी।
विज्ञापन

इनसेट-
जल प्रपातों का दीदार नहीं कर सकेंगे नाबालिग जोड़े, नहीं मिलेगी एंट्री
राजदरी। वनांचल सहित जंगली इलाकों में अधिकतर महिलाओं और पुरुषों के अलावा नाबालिग जोड़े भी अपने प्रेमी-प्रेमियों और दोस्तों के साथ जलप्रपात पर घूमने के लिए आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अब नाबालिग जोड़ों को जल प्रपात परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 18 वर्ष से अधिक के लोगों को ही परिसर में एंट्री मिलेगी। अगर नाबालिग जोड़े जंगल में भी कहीं घूमते हुए पकड़े जाएंगे तो उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही धारा 151 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को देखते हुए जंगली इलाके में नाबालिगों के आने पर रोक लगाया गया है।
इनसेट-
थाना प्रभारी और सीओ की रहेगी ड्यूटी
राजदरी। जलप्रपात पर पर्यटकों के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था के मानक को देखते हुए अब चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच पर्यटक जल प्रपातों को निहार सकेंगे। ऐसे में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही साथ थाना प्रभारी और सीओ भी समय-समय पर पहुंच कर वहां की स्थितियों का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश देते रहेंगे। जिससे जलप्रपातों की सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।
विज्ञापन

कोट
जलप्रपात पर दो दिन पहले हुई बिहार के पर्यटक की मौत के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। नाबालिग जोड़ों को परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी। शराब पीने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही परिसर में वर्दी के साथ-साथ शादी वश में ही पुलिसकर्मी भ्रमण करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

दिगंबर कुशवाहा, एडिशनल एसपी नक्सल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें