फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव, गिरा पेड़

Mon, 18 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मजिदहां गांव में बारिश से गिरा पेड़।
विज्ञापन
 शनिवार की रात से जिले में बादल छाए और पूरे जिले में कहीं तेज तो कहीं हलकी बारिश हई। उधर चहनियां-सैदपुर मार्ग पर रविवार को मजिदहां पुलिया के समीप बारिश से सिरिस का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। काफी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहे। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ को काटकर सड़क साफ किया तब जाकर मार्ग पर आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन

 तेज बारिश से कई जगह जल भराव की स्थिति हो गई। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।  
शनिवार की शाम से ही आसमान में बादल छाए और रात आठ बजे से एक घंटे तक मुगलसराय में तेज बारिश हुई। पूरी रात कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश हुई। 
इसी तरह चहनियां, सैयदराजा, कंदवा, धानापुर, चकिया, बबुरी, चंदौली सहित पूरे जिले में दिन भर बारिश की झड़ी लगी रही। हालांकि मुगलसराय में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। सैयदराजा इलाके में शाम तीन बजे से शाम सात बजे तक चार घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से नेशनल इंटर कालेज में पानी भर गया। इसी तरह चंदौली में जगह जगह जलभराव की स्थिति रही। 
मुगलसराय में बारिश से कैलाशपुरी कालोनी में भी जगह जगह पानी लग गया। मुगलसराय कोतवाली में तो झील का नजारा दिखा। रेलवे कालोनियों के साथ चतुर्भजपुर, काली महाल आदि इलाके में भर गया। मौसम विज्ञानियों ने अभी और बारिश की घोषणा की है। ऐसे में लोग जलभराव को लेकर सशंकित हैं। दूसरी तरफ जिले के किसानों का कहना है कि अभी धान के लिए खेतों को पर्याप्त पानी की      जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें