फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने वीसी का पुतला फूंककर जताई नाराजगी

Sun, 17 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री पीजी काॅलेज में काशी विद्यापीठ के कुलपति का पुतला दहन करते छात्रनेता।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक तीनों वर्ष के परीक्षार्थियों को त्रुटिपूर्ण अंकपत्र मिलने से नाराज होकर छात्रों ने कालेज परिसर में कुलपति का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस त्रुटि को दूर नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। बाद में इस संबंध में   ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल यादव को सौंपा। 
विज्ञापन


इसके पूर्व हुई सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं को जो रिजल्ट मिला है, उसमें किसी न किसी एक विषय में शून्य अंक मिला है अथवा एक दिन अनुपस्थित दिखा दिया गया। कहा कि एक ही छात्र सिर्फ एक विषय में शून्य अंक पाए और अन्य विषयों में पचास से साठ अंक प्राप्त करे यह संभव नहीं है।

इससे यह साबित होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की कापी जांचने में किस कदर लापरवाही की है। इसकी शिकायत कालेज प्रशासन से करने पर वे छात्रों को विश्वविद्यालय भेज दे रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय जाने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। सबसे खराब स्थिति तो तृतीय वर्ष वालों की है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की लापरवाही से छात्रों का वर्ष खराब होने की आशंका हो गई है। छात्र नेता वीरेन्द्र यादव बंटी के नेतृत्व में पुतला दहन के पूर्व छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
 पुतला दहन करने वालों में कपिल यादव, सतेन्द्र यादव सत्या, अंकित यादव, आलोक यादव, राहुल, रणविजय, अमित, सुभाष, अमरजीत, भागीरथी, गुंजन, विशाल, सौरभ, विकास, अजय आदि रहे। इस संबंध में कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने बताया कि छात्रों की शिकायत जायज है। छात्रों से सभी मार्कशीट एकत्र कर देने को कहा गया है। इसे भेज कर त्रुटि दूर करायी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें