फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद बरसे बादलों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

विज्ञापन
बारिश के बाद सकलडीहा में हुआ जलभराव। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आषाढ़ माह के आधे पखवारे पर आए मानसून से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है लेेकिन मोहल्लों और नरगीय इलाकेे में जलभराव से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ जा रही हैं। पांच दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई है। रविवार को हालांकि सुबह बारिश नहीं हुई पर दोपहर बाद बादल बरसे। इससे लोगों को जहां उमसभरी गमी से राहत मिली वहीं ने उनकी मुश्कीिल भी बढ़ा दी है। शनिवार की रात बारिश के दौरान जहां नई बस्ती में कच्चा मकान धराशाई हो गया वहीं नौगढ़ व शहाबगंज में बिजली गिरने से भैंसें झुलस गईं। हालांकि बारिश के बाद किसानों में खुशी है।
विज्ञापन

लगभग एक पखवारे की उमसभरी गर्मी के बाद शुरू हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिन का उच्चतम तापमान लुढ़ककर रविवार को 34 पर पहुंच गया है। वहीं बारिश के बाद नगर के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से बेहा ल लोगों को आसमान पर छाए बादलों ने सूर्य की तीखी किरणों से दिनभर बचाए रखा। बारिश से सबसे ज्यादा खुशी किसानों में देखी जा रही है। धान की खेती के लिए समय पर हो रही बारिश ने उनकी पानी की चिंता समाप्त कर दी है।
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड नंबर तीन में शनिवार की रात बारिश के दौरान एक पुराना जर्जर मकान ध्वस्त हो गया। इससे उसमें रखा गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के समय उसमें सो रहे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बस्ती में शंकर विश्वकर्मा एक जर्जर मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बारिश के दौरान मकान की छत एकाएक भरभरा कर गिर गई। मकान में अपने परिवार के साथ शंकर विश्वकर्मा सो रहे थे। गनीमत रही कि मकान का जो हिस्सा गिरा उसके नीचे कोई नहीं था। मकान गिरने की आवाज सुनकर आनन-फानन में शंकर और उनका परिवार घर से बाहर भाग निकला। इस दौरान भाग रहे कुछ सदस्यों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं लेकिन बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर बर्तन, बिस्तर, चारपाई, साइकिल सहित गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मगरही गांव में शनिवार की रात बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई जबकि दूसरी झुलस गई। पशुपालक की सूचना पर घायल भैंस का इलाज किया गया। वहीं मृत भैंस का राजकीय चिकित्सालय नौगढ़ के पशु चिकित्सा अधिकारी ने पोस्टमार्टम किया । पीड़ित पशुपालक बाबूलाल पुत्र राम सागर ने बताया कि रात को तेज बारिश हो रही थी। उसी समय बिजली कड़कने की आवाज आई। ऐसा लगा कि बिजली आसपास ही कहीं गिरी है। परिवार के लोग जब घर के बाहर निकले तो देखा कि बिजली गिरने से एक भैंस ने दम तोड़ दिया है वहीं दूसरी झुलस कर तड़प रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया। ग्राम प्रधान बुधिराम यादव ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पशुपालक को मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट- अखिलेश सिंह व अशोक जायसवाल
संपादन- धनंजय
बाइट- 2737
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें