पीडीडीयू नगर। भारत चीन एलएसी पर पिछले दिनों दिनों हुई झड़प में बीस सैनिकों के शहीद होने के बाद लोगों का गम और गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। रविवार को भी अलग अलग संगठनों ने जहां वीर जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं चीन का विरोध करते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। लोगों ने चीन से हर प्रकार के व्यापारिक रिश्ते समाप्त करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में शास्त्री पार्क के सामने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कैंडल जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर चीन को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता और जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार पाठक, कला प्रसाद सोनकर, प्रवीण चौबे, डॉ. दयाराम , प्रभाकर वर्धन सिंह, सैय्यद अब्दुल्ला रहे। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल प्रभारी अनुराग मौर्य की देेख-रेख में हरिशंकरपु गांव में चीनी हरकत के विरोध में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। इस दौरान चाइनीज मोबाइल को भी जलाया गया। इस दौरान दिनेश मौर्या, अमृत मौर्या, संतोष चौहान, अशोक, संतोष, लवकुश मौर्या, अभय मौर्या, बेचू, करण, पन्ना चौहान रहे। धानापुर संवाददाता के अनुुसार स्थानीय शहीद पार्क में राष्ट्रीय नमों सेना के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विपिन रस्तोगी के नेतृत्व में गलवां शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चीनी सामानों के बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजन उपाध्याय, शैलेन्द्र यादव, घनश्याम, प्रिंस दुबे, अजय मिश्रा, सूरज जायसवाल, सुरेश कश्यप, दीपू गुप्ता, पप्पू यादव, सोनू, संतोष, सत्यम, शुभम्, राहुल, प्रदीप, राहुल यादव, बाबी, अनिल यादव, सद्दाम हुसैन रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार थाना के अदसड़ गांव के युवाओं ने रविवार को जमकर नारेबाजी करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। युवाओं ने लोगों से चीनी सामानों के बहिष्कार करने की अपील की। पुतला दहन करने वालों में विनोद यादव, गोलू, पिंटू पांडेय, रमेश प्रजापति, पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, रविकांत, राकेश, संदीप, शुभम, विकास रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर के व्यापारियों ने रविवार की शाम नगर के स्टेशन रोड के सामने जीटी रोड पर शहीदों को नमन किया। इस दौरान व्यापारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत सरकार से चीन को कड़ा सबक सिखाने और सभी प्रकार के व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की मांग की। इस मौके पर राघवेन्द्र सिंह काका, शशांक पांडेय उर्फ बाबा, शेरू खां, हरजीत सिंह, सतनाम सिंह, लक्की सरदार, मदन कुमार, संदीप, अजय, शब्बीर सिंह, योगेश सिंह रहे।