फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे रेल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे चिकित्सक से सलाह ले सकेंगे रेल कमी
विज्ञापन

लोको मंडलीय अस्पताल में सोमवार से टेली काउंसिलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। लोको मंडलीय अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए टेली काउंसलेशन की शुरूआत सोमवार से होगी। रेलकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मचारी व्हाट्सएप वीडियो काल कर परामर्श ले सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 8081212703 जारी किया गया है। टेली काउंसिलिंग की सुविधा लॉकडाउन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल को पूरी तरह कोविड 19 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। यहां ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। रेलकर्मियों की सुविधा के लिए जीटी रोड स्थित ट्रैफिक अस्पताल में ओपीडी की सुविधा शुरू की गई। हालांकि सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर रोक है। ऐसे में इनके सामने परेशानी हो गई है। इसी तरह अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेने में परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए 11 मई से अस्पताल में टेली काउंसिलिंग की सुविधा शुरू की गई। इसके तहत सुबह दस से 11 बजे तक सामान्य बीमारी और सेवानिवृत्त कर्मी चिकित्सकीय परामर्श लेंगे। इसी तरह 11 से 12 बजे तक डेंटल, सर्जरी और आर्थो चिकित्सक से परामर्श मिलेगा। दोपहर 12 से एक बजे तक मेडिसिन और पेडियाट्रिक चिकित्सक से परामर्श लेंगे। इसके लिए फीजियोथिपेरिस्ट मधुसूदन तिवारी, फार्मासिस्ट शालिनी को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। यदि कोई दिक्कत होती है तो मुख्य कंसल्टेंट डॉ. वीके दुबे के नंबर 9794848506 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें