फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण का रेलवे कर्मचार करेंगे विरोध

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर स्थित शाखा दो में आयोजित मंडलीय सम्मेलन में उपस्थित ईसीआरकेयू के पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के निजीकरण को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। किसी हाल में रेलवे का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा दो कार्यालय परिसर में यूनियन की मंडल स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की शुरूआत यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडेय ने झंडोत्तोलन कर और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान रेलवे बोर्ड और केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, नए श्रम कानून, कर्मचारियों की छटनी, निजीकरण, न्यू पेंशन स्कीम, डीए और डीआर फ्रीज करने, नाईट ड्यूटी एलाउंस पर रोक का विरोध किया गया। निर्णय लिया गया कि मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। आगे कहा कि संगठन को और मजबूत बनाया जाए। इसके लिए हर पदाधिकारी को तैयार रहना होगा। मुख्य अतिथि ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि ईसीआरकेयू कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करती रही हैं और आगे भी हमारा संगठन कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर जियाउद्दीन, विरेन्द्र कुमार, मृदुला, मिथलेश कुमार, केदार प्रसाद, रमेश चंद्र, बीबी पासवान ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अनिल कुमार सिन्हा, विजय कुमार, श्रीराम सिंह, सुल्तान अहमद, भैया लाल, एसपी सिन्हा, एसपी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें