फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खाद की 24 दुकानों पर छापा, 12 नमूने लिए, दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में उर्वरक की बिक्री में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन की संयुक्त टीमों ने तहसीलवार खाद बिक्री केंद्रों पर आकस्मिक छापेमारी की। इस दौरान कुल 24 दुकानों का निरीक्षण किया गया और उर्वरकों के 12 नमूने लिए गए। वहीं, अनियमितता मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर गठित संयुक्त टीमों ने अलग-अलग तहसीलों में उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की। उप कृषि निदेशक ने चकिया और नौगढ़ तहसील में, जिला कृषि अधिकारी ने सकलडीहा तहसील में तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए डॉ. पूजा त्रिपाठी ने सदर और नियामताबाद तहसील में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेसर्स राधे कृष्ण खाद बीज भंडार, मिश्रपुरा और मेसर्स एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर, ताराजीवनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फसल के अनुसार संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक खरीदें। खाद खरीदने के लिए बिक्री केंद्र पर फार्मर आईडी साथ ले जाना अनिवार्य है। अपरिहार्य स्थिति में फार्मर आईडी उपलब्ध नहीं होने पर प्रमाणित खतौनी दिखाकर भी उर्वरक खरीदा जा सकता है। जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें इसे जल्द बनवाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें