फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंजन खराब होने से तीन घंटे खड़ी रही उपासना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देहरादून से हावड़ा जा रही उपासना एक्सप्रेस का इंजन खराब होने से बृहस्पतिवार शाम रेल परिचालन प्रभावित रहा। ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के पश्चिमी छोर पर ब्लॉक हट बी के समीप करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते वाराणसी-पीडीडीयू रेलखंड पर परिचालन बाधित हुआ। रात नौ बजे इंजन की खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


डाउन उपासना एक्सप्रेस बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वाराणसी से रवाना हुई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से पहले बी केबिन के पास पहुंची, तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। काफी प्रयास के बाद भी इंजन ठीक नहीं हो सका। इसके बाद दूसरा इंजन मंगाया गया, जिसकी मदद से ट्रेन को रात करीब सवा आठ बजे पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। यहां जांच-पड़ताल के बाद रात नौ बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

उपासना एक्सप्रेस के खड़े रहने से डाउन की विभूति और अर्चना एक्सप्रेस भी वाराणसी के आसपास रुकी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उपासना एक्सप्रेस रुक गई थी। दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें