फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर लगा जाम

Wed, 20 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा-भदखरी गांव के बीच स्थित पुलिया के पास मंगलवार की रात 2 बजे बालू लदे दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से मार्ग पर अमड़ा से लेकर जेवरियाबाद तक आठ किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन


जाम में यात्री वाहनों के फंसने से राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेरह घंटे बाद शाम तीन बजे ट्रकों का नया गुल्ला व कमानी लगने के बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।


मार्ग पर अमड़ा से लेकर जेविरयाबाद तक अलग-अलग जगहों पर करीब 20 ट्रकों के गुल्ले कमानी और बीम टूटे हुए हैं। अगर कोई ट्रक इन ट्रकों के बगल में फंसता है तो दोबारा से जाम लगने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


डेहरी आनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला अमड़ा भदखरी गांव के बीच स्थित पुलिया के पास टूट गया। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक चालक ने बगल से निकलने का प्रयास किया।

इस दौरान उसके ट्रक की कमानी पहले से खड़े खराब ट्रक के बगल में टूट गई। इससे मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखत जेवरियाबाद से अमड़ा तक आठ किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया।

वहीं दोनों खराब ट्रकों के बगले से निकलने के प्रयास कर रहे जमानियां की ओर से आ रही कार भी गड्ढे में फंस गई। इससे चारपहिया वाहन तो दूर बाइक सवारों का भी मार्ग पर से निकलना दूभर हो गया। 13 घंटे बाद नया गुल्ला और कमानी लगने के बाद वाहन  रवाना हुए।


सोमवार की भोर में भी आर्धा दर्जन से ज्यादा ट्रकों के गुल्ले टूटने से पांच घंटे तक जाम लगा रहा। मार्ग पर बने गड्ढों में आएदिन ट्रकों के गुल्ले टूट रहे हैं। इसके चलते मार्ग पर हर रोज जाम लगना आम बात हो गई है लेकिन जिला प्रशासन उदासीन बना हुआ है।    
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें