फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ के नाम पर जनता के पैसे की बंदरबांट : लाल बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। महाकुंभ के नाम पर जनता के पैसे का दुरुपयोग और बंदरबांट की जा रही है। महाकुंभ में खर्च होने वाले बजट की ऑडिट नहीं होती। बुधवार को ये बातें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने बौरी गांव में पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली भाजपा की सरकार है। इसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। कहा कि महाकुंभ के लिए मूल बजट से साढ़े तीन हजार करोड़, अनुपूरक बजट से 600 करोड़ और केंद्र सरकार की ओर से 500 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। इस धनराशि का दुरुपयोग और बंदरबांट की जा रही है, क्योंकि इसकी ऑडिट नहीं होती है। यह धनराशि आयकरदाताओं और गरीब जनता की है।
उन्होंने कहा कि जिन चुनावी नारों के सहारे भाजपा की सरकार बनी, वे गायब हो गए हैं। न तो लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा मिल रही है और न किसानों को खाद, बीज, पानी मिल पा रहा है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब है। चोरी, हत्या, लूट, छिनैती की घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, सुनील यादव देवता, बैजनाथ यादव, संजय कुमार, विक्की यादव, निरंजन यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें