पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत बहादुरपुर गांव में पानी निकासी के लिए नाली न बनने से नाराज होकर गांव के लोगों ने बुधवार की सुबह गांव में ब्लाक और जिला प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
बहादुरपुर गांव में वर्षों पहले रोड़ और नाली का निर्माण कार्य कई वर्षों पूर्व कराया गया था। नाली को आगे सूजाबाद गांव में बने मुख्य सीवर में नही जोड़ा गया था। पचास मीटर नाली निर्माण कर मुख्य सीवर से जोड़ दिया जाता तो समस्या नहीं रहती। मुख्य सीवर से नाली न जुड़ने की वजह से घरों का पानी बाहर नहीं निकल पाता और गलियों में एकत्र होता है। पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है वहीं पानी के सड़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्सन करने वालो में रविकांत दुबे, शशिकांत दुबे, कमलाकांत, नागिना यादव, राशिद शाह, निधि, जुनेद, शाहिद, रामकृत, सिराज, श्यामसुंदर, रामसेवक ,पारस रहे।