फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दुर्व्यवस्था से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। बिजली संबंधी दुर्व्यवस्था को लेकर विकासखंड के पटनवा गांव के नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों पर बगैर कनेक्शन बिल भेजे जाने का आरोप लगाया। चेताया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत गांव में करीब 70 लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया गया जिसमें लगभग दो दर्जन लोगों के घरों में विभागीय कर्मचारियों ने बगैर बिजली संयोजन मीटर लगा दिया। इससे बिना बिजली का उपयोग किए ही उन लोगों को बिजली विभाग की ओर से बिल भेजा जा रहा है। कहा कि गांव में लगे बिजली के पोल व तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं जिससे लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। चार दिन पूर्व जर्जर बिजली तार टूट कर गिरने से एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई थी। इन समस्याओं को लेकर कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। चेताया कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अश्वनी झा, गणेश यादव, प्रशांत सिंह पटेल, बलिराम यादव, विनोद यादव, कन्हैया सोनकर, रामबाबू, कल्लू, टुनटुन सोनकर, पन्ना लाल, बच्चाराम सोनकर, मुन्ना लाल, गोपाल यादव, दशरथ, रामलाल, पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें