क्षेत्र के बखरा गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की मांग को लेकर
सोमवार को ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप के पास खड़े होकर जल निगम के खिलाफ
नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे
लोगों का कहना रहा कि बखरा गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के
लिए 12 हैंडपंप लगवाए गए हैं। जिसमें से 8 हैंडपंप पिछले काफी दिनों से
खराब पड़े हैं।
वहीं दो हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है। बाकी बचे
मात्र दो हैंडपंपों के सहारे ही गांव की पेयजल व्यवस्था चल रही है।
ग्रामीणों ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कई बार जल निगम से गुहार लगाई
लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
चेतावनी दी कि यदी जल्द
से जल्द हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया तो हम सभी उग्र आंदोलन को बाध्य
होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुलायम, ऋषभ कुमार, दीपक कुमार,
मंगरू, चंद्रिका पटेल आदि शामिल थे।