क्षेत्र के व्यासपुर गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर
ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
विरोध-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
व्यासपुर
गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था,
जो पिछले दस दिनों से जला हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का
सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को
मामले से अवगत कराया गया लेकिन स्थिति जस की तस है। बिजली न होने से जहां
लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं पानी का भी संकट झेलना पड़ रहा है। विद्युत
उपकरण भी शोपीस बन गए हैं।
चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला
गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में भोला,
शशि शेखर, राहुल, अनुज, अरविंद, राजू मौजूद रहे।