शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर संजय गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया।
इस
दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा संजय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें
श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि संजय गांधी
एक ओजस्वी और ऊर्जावान नेता थे। उन्होंने कांग्रेस और देश को एक मजबूत आधार
देने का काम किया। इस अवसर पर लजीज कुरैशी, डा. जीके पांडेय, शाहिद तौसिफ,
नंदगोपाल आदि रहे।