फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 24 Jun 2015 01:19 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के व्यासपुर गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
व्यासपुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो पिछले दस दिनों से जला हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन स्थिति जस की तस है। बिजली न होने से जहां लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं पानी का भी संकट झेलना पड़ रहा है। विद्युत उपकरण भी शोपीस बन गए हैं।
विज्ञापन


चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में भोला, शशि शेखर, राहुल, अनुज, अरविंद, राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें