फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क के गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के हरिशंकरपुर में धान की रोपाई करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के हरिशंकरपुर में पावर हाउस से चर्च स्कूल तक लंबे समय से बदहाल सड़क और जल निकासी की समस्या के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जलभराव और कीचड़ के बीच धान रोपकर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि हरिशंकरपुर पावर हाउस से चर्च स्कूल तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे हरिशंकरपुर, हिनौली, लेडुआपुर, मवई, शकुराबाद, मलोखर, सहजौर और छेमिया सहित आसपास के गांवों के लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है।
प्रशासन से मांग है कि एक सप्ताह के भीतर हरिशंकरपुर पावर हाउस से चर्च स्कूल तक सड़क का निर्माण अथवा मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। चेताया कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर सपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सुदामा यादव, लल्लू बियार, अजय इंद्रेश, महेंद्र माही, उपेंद्र फौजी, जय यादव दिनेश, सतेंद्र सत्या, अंकित, अजित, शशांक, इरशाद, राहुल सोनकर, रामकेश, कैलाश, विकास विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें