पीडीडीयू नगर। ताराजीवनपुर से कैली गांव को जाने वाली मुख्य मार्ग पर जल भराव से राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इसको लेकर राहगीरों में नाराजगी है।
चंदौली मुख्यालय से होकर कैली गंगा घाट को जाने वाली मुख्य सड़क की लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है। यह सड़क इतनी खराब है कि आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। किसी प्रकार पीडब्ल्यूडी की ओर से ताराजीवनपुर से चंदौली तक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। लेकिन कार्य धीमी गति से होने से परेशानी हो रही है। ताराजीवनपुर से कैली तक अभी भी मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसको लेकर सोहेल खान,राम पूजन, अनुराग शर्मा,सतीश विश्वकर्मा, गोलू हाशमी, लल्लन विश्वकर्मा,शाहसहूद, केदार यादव ,श्रवण यादव, सत्यपाल सिंह सहित तमाम लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए चेताया कि जल्द सड़क मरम्मत नहीं कराया गया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।