फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल फीस मांगे जाने के विरोध में अभिभावकों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। निजी स्कूलों की ओर से फीस की मांग करने के विरोध में सोमवार को कोरोना महामारी से जूझ रहे अभिभावकों ने आर्य समाज मंदिर के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। उन्होंने जिला प्रशासन से शिक्षण शुल्क माफ कराने की मांग की। चेताया कि फीस को माफ नहीं किया तो जिले के सभी निजी स्कूलों के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने सुबह के नौ बजे से भूख हड़ताल आरंभ किया जो देर शाम तक चला। भूख हड़ताल कर रहे अभिभावकों का कहना था कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के पहले चरण मार्च माह से अभी तक विद्यालय लगभग रूप से बंद ही चल रहे हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है लेकिन इसका भी फायदा बच्चों को बहुत नहीं मिल पा रहा है। नेटवर्क की समस्या अलग से है। इसके बाद भी निजी स्कूल संचालक फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। चेतावनी दी कि इसके बाद भी अभिभावकों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे जिले के सभी निजी स्कूल के समक्ष धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। भूख हड़ताल करने वालों में चंद्रभूषण मिश्रा, सतनाम सिंह, अमित महलका, मदन ओझा, संतोष पाठक, राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, शोबी, दिनेश शर्मा, हरेंद्र, पुष्पा चौहान, प्रकाश नारायण चौहान, पूनम सिंह, वंदना श्रीवास्तव, रुपम सिंह, आनंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें