पड़ाव। क्षेत्र के जलीलपुर के रेलवे लाइन पार नई बस्ती में पानी निकासी के लिए सीवर की समुचित व्यवस्था न कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। पानी निकासी की व्यवस्था न कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि जलीलपुर गांव के रेलवे लाइन पार लॉन के पीछे नई बस्ती में लगभग 40 घरों की बस्ती का क्षेत्र है। इन घरों का पानी पं. दीनदयाल उपाध्याय उपवन के बनने से पहले गन्ना किसान संस्थान की चहारदीवारी के तरफ रेलवे पुलिया से होकर बह जाता था। उपवन बनने के बाद वीडीए की ओर से पानी की निकासी रोक दी गई है। वहीं उपवन के पानी निकासी के लिए रेलवे पुलिया से अंडरग्राउंड पाइपलाइन की व्यवस्था की गई पर बस्ती के घरों की पानी निकासी उसमें जोड़ा नहीं गया है। इससे बरसात होने से घरों से निकला गंदा व बरसात का पानी मार्ग पर काफी दूर तक फैल जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन करने वालो में देवंती सिंह, जवाहर प्रजापति, प्रभावती प्रजापति, ममता सिंह, मुन्नालाल, जयकुमार राय ,दिनेश यादव, कृष्णा सिंह, राकेश सिंह, सृष्टि, रामजी सेठ, राजू सेठ, सूरज, शशि रहे।
रिपोर्ट- सुभाष मौर्या
संपादन- धनंजय