फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 23 Aug 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गोंड ने कहा कि गत दिनों हुई किशोरी की हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इस मामले में हीलाहवाली करने वाले अफसरों को भी दंडित किया जाएगा। गोंड शनिवार को मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी डाकबंगले पर पत्रकारों से रूबरू थे।

 कहा कि पंचफेड़वा में रोड जाम करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं      होगी।

यह उनकी पीड़ा थी तो आक्रोश में तब्दील होकर सड़क पर उतर आई।


दरअसल एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गोंड मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर  इलाहाबाद के हंडिया में हुई किशोरी हत्या की घटना की जांच के लिए जनपद दौरे पर थे।
विज्ञापन


घटना को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने जांच-पड़ताल करने के साथ ही जनपद के अफसरों से जानकारी हासिल की।
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि  ऐसी घिनौनी व अमानवीय हरकत करने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

मामले की जांच में यदि किसी भी अफसर की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने काफी हद तक अपराध को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, गुलाब चंद्र,  कमलकिशोर शर्मा, रामउजागिर गोंड, संजय सोनकर, विक्की प्रधान, रिक्खी राम गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें