पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बैनरतले कर्मचारियों ने रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण और सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में प्लांट डिपो कारखाना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। अध्यक्षता करते हुए एसपी सिंह ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण को नहीं रोका गया तो रेलकर्मचारी उग्र प्रदर्शन करेंगे।
यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि भारतीय रेल दूनियां में सबसे सस्ती सेवाएं देती है। रेलवे गरीब,मजदूर सभी के हितों का ख्याल रखती है। कोरोना काल में जब राज्य सरकारों ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में हाथ खड़े कर दिए। उस दौरान रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाया। रेल कर्मचारी पूरी शिद्दत से रेल यात्रियों की सेवा में लगे हैं। दूसरी तरफ सरकार रेलवे को निजी हाथों में सौंपने में लगी है। 109 रूटों पर 150 ट्रेनों का संचालन निजी आपरेटरों को देने की तैयारी की जा रही है। उत्पादन इकाईयों के निजीकरण और निगमीकरण करने से आम लोगों का नुकसान होगा। इस मौके पर शंकर प्रसाद, सुल्तान अहमद, केदारनाथ तिवारी, अमरेन्द्र कुमार, मोहन राम, बीबी सिंह, सुधीर कुमार, जीत बहादुर थापा, संजय कुमार शर्मा, सुनील कुमार, संजय कुमार, प्रभात कुमार, गोपाल कुमार, दयाशंकर सिंह, नारद मुनी, कृष्णा शाह, मुकेश पासवान, कृष्णकांत पाल, विकास कुमार, अशोक कुमार, राकेश पांडेय, राजेश कुमार रहे।