फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आए 72 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 20 महिलाओं समेत मिले 72 नए संक्रमित
विज्ञापन

संक्रमितों में बालिका, स्वास्थ्यकर्मी, 9 रेलकर्मी और तीन अध्यापक भी शामिल
दस के स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में 24 घंटे में 72 लोग कोरोना की चपेट में आए। वहीं दस लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें कोविड फैसिलिटी सेंटर से घर भेजा गया।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक बच्ची, 20 महिलाएं तथा 51 पुरूष संक्रमित मिले है। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग, नौ रेलवे कर्मी, तीन प्राइमरी अध्यापक, नौ रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री के कर्मचारी, एक रिपोर्टर, एक जूते-चप्पल की दुकान, एक जनरल स्टोर, एक मैकेनिक, आठ किसान, 13 गृहणी, एक लेबर, दो प्राईवेट जॉब, सात छात्र, दो ट्रांसपोर्ट बिजनेसमैन हैं। जिले में ये क्रमश: बरहनी के तीन, चकिया के 27, चंदौली ब्लाक के एक, धानापुर के एक, नौगढ़ के एक, नियामताबाद के चार, पीडीडीयू नगर के 33, सकलडीहा के दो रहवासी हैं इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ दस लोगों के स्वस्थ होने पर कोविड एल-1 फैसिलिटी सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोविड 19 जॉच के लिए आज कुल 938 नमूने एक्टर किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2650 केस हो गई। इसमे एक्टिव केस की संख्या 580 है जबकि 1432 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं वही 614 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक जिले में कुल 24 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें