फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2016 01:09 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली में खंड विकास अधिकारी सदर की शिकायत करते ग्राम प्रधान। - फोटो : complained
विज्ञापन
 बीडीओ सदर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने बुधवार को सदर ब्लाक में प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर बीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की     मांग की।
विज्ञापन

   उन्होंने कहा कि बीडीओ ग्राम प्रधानों से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। कोतवाल से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रधान सीडीओ एमपी सिंह से मिले और पत्रक सौंपा।
प्रधानों का आरोप है कि बीडीओ राजन राय ग्राम प्रधानों से ठीक ढंग से बात नहीं करते हैं। विकास कार्यों को लेकर उदासीन रहते हैं। कहा कि विगत दिनों कार्यालय में मिलने गए बनौली खुर्द के प्रधान के खिलाफ अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए बीडीओ ने उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। कहा कि बीडीओ पहले भी कई प्रधानों संग इस तरह का व्यवहार कर चुके हैं। इससे नाराज प्रधान प्रदर्शन करने के बाद प्रार्थना पत्र के साथ कोतवाली पहुंचे और बीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल विश्वज्योति राय ने कहा कि वे इस मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रधानों ने सीडीओ से मुलाकात कर बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की। कहा कि जब तक केस दर्ज कर बीडीओ का स्थानांतरण नहीं किया जाता है प्रधानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी कृष्ण कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, रामध्वजा सिंह, अखिलेश मिश्रा, चिंटू सिंह, बालेश्वर,  शमशेर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें