फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई राणी सती शोभा यात्रा

Thu, 01 Sep 2016 01:36 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शोभा यात्रा निकालती महिलाएं।
विज्ञापन
राणी सति श्याम अराधना मंडल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव के मौके पर बुधवार की शाम नगर में कलश शोभायात्रा निकाली गई। राणी सति की झांकी सहित कलश शोभायात्रा को देखके लिए जीटी रोड पर मानो पूरा नगर उमड़ पड़ा। हम दादी वाले हैं नारे के साथ गाजे बाजे, ऊंट घोड़ा के साथ जटिया धर्मशाला से निकली झांकी अग्रवाल सेवा संस्थान पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद पूरी तराह भजन कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। जीटी रोड पर जटिया धर्मशाला से अग्रवाल सेवा संस्थान                   तक लाउडस्पीकर लगा दिए गए। इस पर सुबह से ही भजनों का प्रसारण  किया गया।
शाम पांच बजे से एक वाहन पर राणी सती की झांकी सजाई गई। गाजे बाजे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर चुनरी ओढ़े, मेहदी लगाए और मंगल कलश लेकर निकली। झांकी को देखने के लिए सड़क के किनारे लोगों का   हुजुम उमड़ा। अग्रवाल सेवा संस्थान में पहुंच कर कलश को स्थापित किया              गया तथा राणी सती की झांकी के               समीप घनश्याम अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पूरी रात स्थानीय एवं मंडल के कलाकारों ने गीत संगीत से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर विष्णुकांत अग्रवाल, सुभाष तुलस्यान आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें