फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक का किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक एकौनी गांव में जिला मंत्री मनोज सिंह के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को पराली जलाने पर रोक लगाने का विरोध किया गया। इस निर्णय को सौहार्द बिग़ाड़ने वाला बताया। चेताया कि पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमे जैसी कार्रवाई हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पिछले दिनों संघ के प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश के अपर मुख्य सचिव देवेश कुमार के बीच वेब बैठक हुई। इसमें किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई थी। कहा कि जब तक मल्चर मशीन की उन्नत तकनीकी जिले में सहजता से उपलब्ध नहीं होती और किसानों को जागरूक नहीं किया जाता तब तक पराली जलाने पर रोक नहीं होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र ने कहा कि सरकार किसानों को असहाय और साफ्ट टारगेट मानकर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई करती है। कहा कि पराली जलाने से चार प्रतिशत प्रदूषण होता है जबकि कंपनियों केे संचालन से 96 प्रतिशत प्रदूषण होता है। विडंबना यह है कि सरकार किसानों को पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कहती है जबकि उद्यमियों के लिए दस वर्ष का समय मांगा जाता है। कहा कि इसका विरोध बड़े स्तर पर किया जागा। बैठक में मनोज सिंह, तेजू यादव, भोला यादव, सुनील सिंह, बृजेश बिंद, सहती पाल, आदित्यनरायन सिंह, राकेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें