फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में डेंगू से भी बचाव है बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बारिश का मौसम शुरू होते ही कई संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है। दूसरी ओर कोविड-19 के काल में कई संक्रामक रोग जैसे डेंगू, मलेरिया आदि से भी बचाव करना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के साथ ही साथ डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों के अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए अपने घरों के अंदर व बाहर आसपास की साफ़-सफाई रखें, पानी को कूलर, टंकी, गमलों, टायरों, अनुपयोगी बर्तनों में जमा न होने दें तथा सप्ताह में एक सभी को खाली कर अच्छे से सूखा लें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कोविड-19 काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है। राजीव सिंह ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर डेंगू की नि:शुल्क जांच व दवाइया उपलब्ध है।
डेंगू के लक्षण एवं बचाव
चंदौली। डेंगू के कई लक्षण हैं। इसमें तेज सिरदर्द व बुखार, मांसपेशियों तथा जोड़ो मे दर्द होना, मिचली एवं उल्टी होना, गंभीर मामलो में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना व त्वचा पर चकत्ते उभरना आदि है। इसके बचाव के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं, मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करें, पानी की टंकी साफ हो, आसपास पानी न जमा होने दें और कूलर आदि को साफ रखें। इसके अलाव पानी उबालकर पीएं, फल और सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर प्रयोग करें। साथ ही कोरोना काल में मास्क पहनकर रखें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें