फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 रेल परियोजनाओं में प्रवासी कामगारों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के बीच अपने-अपने गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए भारतीय रेल मिशन मोड पर काम कर रहा है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत बिहार राज्य के 37 रेल परियोजनाओं में 32 जिलों के प्रवासी श्रीमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया। मजदूरी के रूप में अब तक 262 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बिहार की कुल 37 रेल परिचोजनाओं में प्रवासी कामगारों को लगाया गया है। 20 जून से सात अगस्त तक प्रवास कामगारों के लिए 1.35 लाख 425 मानव दिवस के बराबर रोजगर का सृजन किया गया और 262.82 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। इन 32 जिलों में पूर्व मध्य रेल के 23 जिले शामिल हैं। इसमें दानापुर रेल मंडल के तहत 06, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के चार, समस्तीपुर मंडल के 09 तथा सोनपुर मंडल के 04 जिले हैं। बताया कि योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए इन जिलों के लिए एक-एक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें