फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एसपी ऑफिस के लिए भेजा गया चार करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पुलिस प्रशासन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए एसपी कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। प्रस्तावित भवन में आधुनिक कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष, अभिलेखागार, जनसुनवाई कक्ष तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए अब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। दो साल पूर्व पुराने एसपी को जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था। इसके बाद शासन को सात मंजिला एसपी ऑफिस निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। शासन ने इस प्रस्ताव को खारिज कर कम बजट का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा। जबकि पहले बजट में भूतल पर पार्किंग के साथ ही सात मंजिला भवन बनाया जाना था। इसी ऑफिस में पुलिस विभाग के सारे अधिकारियों के ऑफिस संचालित करने की व्यवस्था की गई थी।
शासन के इस प्रस्ताव को खारिज करने के बाद अब सिर्फ भूतल के साथ एक मंजिला आफिस का चार करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस ऑफिस में एसपी के साथ ही एक एडिशनल एसपी के ही बैठने की व्यवस्था होगी। अन्य अधिकारियों के आफिस का संचालन पुलिस लाइन से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें