फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिर गायों के संवर्धन व पालन से बढ़ेगी दूध की उत्पादकता

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत जिले में गिर प्रजाति की गायों के संवर्धन व पालन से क्षेत्र में दूध की उत्पादकता बढ़ेगी। साथ ही पशुपालकों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यह बातें केंद्र सरकार के पशुपालन व डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने मंगलवार को पराग डेयरी परिसर में आयोजित किसान संगोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कहा कि दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गुजरात के सौराष्ट्र से गिर गायों को वाराणसी में लाया जा चुका है। शीघ्र ही इनका वितरण जिले के लाभार्थियों में किया जाएगा। गायों की नस्ल सुधारने के लिए पशुपालन विभाग इसमें मदद करेगा। वही राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से वाराणसी दुग्ध संघ के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को मिली है। बीते एक नवंबर को हुए एमओयू के उपरांत एक दिसंबर 2021 से एनडीडीबी वाराणसी दुग्ध संघ का संचालन कर रहा है। इस समय बोर्ड दुग्ध संघ की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने में प्रयासरत है। साथ ही किसानों को एनडीडीबी की सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौंके पर डीएम संजीव सिंह, संयुक्त आयुक्त डॉ. भूषण त्यागी, पशुपालन निदेशक डॉ. इंद्रमणी चौधरी, वरिष्ठ महाप्रबंधक आरओ गुप्ता, डॉ. एके सिंह, डॉ. आलोक प्रताप सिंह, राहुल त्रिपाठी, एपी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें