अच्छे दिन का वादा करने वाले भाजपा के खिलाफ गुरूवार को सपा कार्यकर्ताओं
ने मोर्चा खोल दिया। सपा नेता दिनेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं
ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल पर जमकर भड़ास
निकाला।
इस दौरान सपाइयों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी
किया। सपाइयों ने इस दौरान कहा कि एक साल बीत गये। महंगाई से लोग परेशान
हैं। इस अवसर पर पुत्तुल यादव, सिंटू, विरेन्द्र यादव आदि रहे।