अलीनगर से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद
इमाम शम्सआलम अब्बासी के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला जो अलीनगर मस्जिद से
होते हुए चकिया तिराहे पर आया और वहां से वापस चला गया। जुलूस की समाप्ति
के बाद इमाम ने कहा कि बच्चाें पर किया गए हमले मांफी लायक नहीं है।
इस
दौरान हाजी अनवर हुसैन,हाजी इदरीश, शेख, क्यामुद्दीन, अकील अहमद बाबू समेत
सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। उधर सुभाष पार्क
में शाम को नगर के वरिष्ट चिकित्सक डा. राजीव के नेतृत्व में नागरिकाें ने
पेशावर में आर्मी स्कूल में आतंकवादियाें द्वारा मारे गए बच्चों की याद में
कैंडल जलाया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डा. राजीव ने
कहा कि आतंकी किसी धर्म, जाति के नहीं होते हैं और ना ही उनका कोई मजहब
होता है उनका खेल केवल खून से खेलना होता है आज पूरा विश्व आतंकवाद से जूझ
रहा है लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों इससे काफी प्रभावित हैं।
आतंकवाद को
कूचलने के लिए सरकारों को प्रभावी कदम उठानी चाहिए।
इस दौरान राजकुमार जायसवाल, आरसी सलाम, नफीस अहमद गुड्डू एवं सनबीम स्कूल के बच्चे एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।