नेशनल इंटर कालेज में विद्यार्थियों ने अधिक फीस वसूली प्रकरण को डीएम संजीव सिंह ने संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस से त्वरित जांच कर आख्या तलब की है। वहीं दूसरी ओर कॉलेज के प्रबंध समिति ने जांच टीम गठित कर प्रधानाचार्य को जांच पूरी होने तक कार्यमुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. उमेश तिवारी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का चार्ज सौंपा गया है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू सोमवार को कॉलेज पहुंचे और प्रकरण में विद्यार्थियों से वसूले गए धन को वापस किए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रबंधक अवध बिहारी सिंह ने प्रबंध समिति की आकस्मिक बैठक बुलाई और छात्रों से अधिक फीस वसूली के मामले में करवाई करते हुए प्रधानाचार्य अनिल सिंह के खिलाफ जांच समिति का गठन कर दिया। साथ ही जांच प्रक्रिया पूरी होने तक प्रधानाचार्य को कार्यमुक्त कर दिया।